Fake Helpline Number AIIMS : रायपुर AIIMS पार्किंग विवाद: 4 महीने पहले नौकरी छोड़ चुके व्यक्ति का नंबर बना ‘शिकायत केंद्र’, जनता बेहाल

VIKASH KHALKHO

Fake Helpline Number AIIMS : रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित एम्स (AIIMS) एक बार फिर अपनी विवादित पार्किंग व्यवस्था को लेकर सुर्खियों में है। 1 अक्टूबर 2025 को नया ठेका शुरू होने के बाद से ही यहाँ पार्किंग कर्मचारियों की मनमानी और आम जनता से झड़प के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल हो रहे वीडियो इस बात का प्रमाण हैं कि अस्पताल आने वाले मरीजों के परिजनों से यहाँ अवैध वसूली और दुर्व्यवहार किया जा रहा है।

ताजा विवाद: पत्रकार से अभद्रता बीती 13 जनवरी को एक पत्रकार जब अपना इलाज कराकर पार्किंग से बाहर निकल रहा था, तब पार्किंग स्टाफ ने उससे आईडी कार्ड दिखाने के बावजूद बहस शुरू कर दी। स्टाफ इस कदर आग बबूला हो गया कि उसने पत्रकार से यहाँ तक कह दिया कि “मेरे पास भी ऐसी 10 आईडी हैं।” यह घटना दिखाती है कि पार्किंग कर्मियों के मन में नियम-कानून और मर्यादा का कोई डर नहीं है।

शिकायत नंबर भी निकला ‘धोखा’ मामले में सबसे चौंकाने वाला खुलासा तब हुआ जब पीड़ित पत्रकार ने पार्किंग स्टैंड पर लिखे शिकायत नंबर (कांटेक्ट नंबर) पर फोन किया। पता चला कि वह नंबर जिस व्यक्ति का है, वह 4 महीने पहले ही कंपनी छोड़ चुका है। ऐसे में सवाल उठता है कि एम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में यदि कोई आम आदमी ठगी या बदसलूकी का शिकार हो, तो वह अपनी फरियाद लेकर किसके पास जाए?

प्रबंधन की चुप्पी पर सवाल अक्टूबर से लगातार आ रही शिकायतों और वायरल वीडियो के बावजूद एम्स प्रबंधन ने अब तक ठेकेदार पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। बिना अपडेटेड हेल्पलाइन नंबर और बिना पहचान पत्र के काम कर रहे पार्किंग कर्मी अब मरीजों और उनके परिजनों के लिए बड़ी मुसीबत बन गए हैं।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *