CG News : गरियाबंद में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, नक्सलियों के खुफिया डंप बरामद

VIKASH KHALKHO

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए नक्सलियों के खुफिया डंप को बरामद किया। यह कार्रवाई मैनपुर थाना क्षेत्र के गोबरा पहाड़ी जंगल में की गई।

Read News : Viral video controversy : अजित पवार ने कहा – “मैं पुलिस और कानून का सम्मान करता हूं, कार्रवाई रोकना मेरा उद्देश्य नहीं था”

बरामदगी के दौरान सिंगल शॉट बैरल, आईईडी बम, नक्सल साहित्य सहित कई अन्य सामान पुलिस को मिले। यह सभी सामग्रियां नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुँचाने के लिए अलग-अलग जगहों पर छिपाई हुई थीं।

यह अभियान जिला पुलिस बल ई-30 ऑपरेशन टीम द्वारा अंजाम दिया गया। गरियाबंद, धमतरी और नुआपाड़ा डिवीजन के नक्सलियों द्वारा गोबरा पहाड़ी जंगल में हथियार और अन्य सामान छिपाए गए थे।

Read News : CG News : खरोरा पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार, 32 लीटर अवैध शराब और जुपिटर स्कूटी जब्त

एसपी निखिल राखेजा ने पुष्टि की है कि यह बरामदगी सुरक्षाबलों के लिए बड़ी कामयाबी है और इससे नक्सलियों की योजना पर लगाम लगेगी।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *