Kondagaon News : कोण्डागांव चिखलपुट्टी में आयोजित पालक बैठक में शामिल हुईं कलेक्टर

VIKASH KHALKHO
Kondagaon News

Kondagaon News : रामकुमार भारद्वाज/कोण्डागांव : जिला कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना गुरुवार को ग्राम चिखलपुट्टी के आंगनबाड़ी केन्द्र प्लाटपारा में आयोजित सुपोषण चौपाल एवं पालक बैठक में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी स्थिति की जानकारी ली तथा उपस्थित माताओं से संवाद किया।
कलेक्टर ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक परिवार को स्वस्थ व्यवहार अपनाना आवश्यक है। उन्होंने माताओं से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से स्तनपान कराएं और स्वयं भी पौष्टिक एवं संतुलित आहार लें।

Kondagaon News : उन्होंने बताया कि हर दो घंटे के अंतराल पर शिशुओं को स्तनपान कराना उनके शारीरिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। कलेक्टर ने बच्चों का वजन नियमित रूप से कराने और निर्धारित डाइट चार्ट के अनुसार भोजन कराने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने कहा कि बच्चों को रेडी टू ईट आहार नियमित रूप से दें ताकि उन्हें कुपोषण से बचाया जा सके। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा प्रस्तुत विविध गतिविधियों का कलेक्टर ने अवलोकन किया और उनकी सराहना की।

READ MORE : Kondagaon News : तीन दिवसीय जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम का हुआ समापन

Kondagaon News
Kondagaon News

Kondagaon News : इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता धनराजी शुक्ला ने परवरिश के चैंपियन कार्यक्रम के तहत‘नाप-तौल’ थीम पर माताओं को आवश्यक जानकारी देते हुए बताया गया कि बच्चों को कैसे सिखाएं। साथ ही पोषण आहार के बारे में जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग अवनि कुमार बिस्वाल, परियोजना अधिकारी संजय पोटावी, पर्यवेक्षक इंद्रावती ध्रुव, जिला बाल संरक्षण अधिकारी नरेन्द्र सोनी, जिला समन्वयक परवरिश के चैंपियन योगेन्द्र जैन, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी ग्राम सरपंच राजेश्वरी सोडी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *