CG NEWS : वन बंधु परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पहुंचे रायपुर,पदाधिकारियों से करेंगे चर्चा

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : रायपुर। वन बंधु परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष त्रिभुवन प्रसाद काबरा मंगलवार को राजधानी रायपुर पहुंच रहे है,उक्त जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी कविता राठी ने बताया कि श्री काबरा मैग्नेटो मॉल स्थित संतोष हॉल में रायपुर चैप्टर के पदाधिकारियों से चर्चा कर एकल विद्यालयों के संचालन सहित अन्य सेवा कार्यों की समीक्षा कर भविष्य की रणनीतियों पर विचार–विमर्श करेंगे।

CG NEWS : वही प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष दीपक भीमसरिया ने बताया कि एकल विद्यालय भारत के दूरदराज और आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा प्रदान करने वाली एक पहल है, जहाँ एक शिक्षक कई बच्चों को पढ़ाता है। इसका उद्देश्य ग्रामीण और वनवासी क्षेत्रों में वंचित बच्चों को मुफ्त शिक्षा और संस्कार देना है, जिसमें कॉपी, किताब और कलम जैसी सामग्री भी शामिल है।

CG NEWS : महिला समिति अध्यक्ष कांता सिंघानिया ने बताया कि पूरे देश में तकरीबन 1 लाख एकल विद्यालय संचालित है,यह भारत के दूरदराज के इलाकों में शिक्षा की पहुँच सुनिश्चित करता है, जहाँ सड़क और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएँ भी नहीं हैं,वहां के वनांचल क्षेत्रों में शिक्षा पहुंचाकर देश के विकास हेतु वन बंधु परिषद कार्यरत है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *