Janjgir-Champa News: नाबालिग बालिका से छेड़छाड़, थाना बलौदा पुलिस की त्वरित कार्रवाई आरोपी गिरफ्तार

Sanjay Sahu
Janjgir-Champa News:

Janjgir-Champa News: जांजगीर-चांपा : जिले के थाना बलौदा क्षेत्र का मामला नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 511/2026 के तहत धारा 74, 75(2), 351(3) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं धारा 10 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।

घटना का विवरण दिनांक 08 अक्टूबर 2026 को आरोपी रामनारायण बंजारे द्वारा एक नाबालिक बालिका से छेड़छाड़ की गई। विरोध करने पर आरोपी द्वारा मारपीट करने तथा घटना की जानकारी किसी को नहीं देने की धमकी भी दिया, जिसकी सूचना रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

Janjgir-Champa News: मामले की गंभीरता को देखते हुए बलौदा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक मनोहर सिन्हा, प्रशिक्षु उप निरीक्षक शामेश देव एवं महिला आरक्षक रामकुमारी मार्को का सराहनीय योगदान रहा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *