Saturday, May 23, 2026
35.3 C
Raipur

CG Accident : एक ही रात में तीन भीषण सड़क हादसे, 4 की मौत, 2 गंभीर घायल

महासमुंद-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की सड़कों पर बीती रात कहर बरपा। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में तीन बड़े सड़क हादसों ने कई परिवारों को मातम में डुबो दिया। महासमुंद, बिलासपुर और रतनपुर क्षेत्र में हुई दुर्घटनाओं में कुल 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।

महासमुंद: बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर, तीन युवकों की मौत

महासमुंद जिले के शेरगांव मोड़ पर देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। तीन युवक बाइक (CG 06 GJ 9771) से शेरगांव लौट रहे थे, तभी सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर (CG 05 AS 2617) से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में दो सगे भाई भी शामिल हैं। कोतवाली पुलिस ने पंचनामा कर शवों को परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

बिलासपुर-रायपुर हाईवे: तेज रफ्तार इनोवा दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत

बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाइवे पर एक इनोवा कार तेज रफ्तार के चलते अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। मृतक की शिनाख्त कराई जा रही है।

रतनपुर: पेड़ से टकराया मालवाहक, दो गंभीर घायल

इसी रात रतनपुर क्षेत्र में एक मालवाहक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। हादसे में वाहन में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल बिलासपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।

राज्य में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाएं चिंता का विषय बनती जा रही हैं। तेज रफ्तार, लापरवाही और रात में खराब रोशनी इन हादसों के मुख्य कारण बताए जा रहे हैं। पुलिस ने सभी मामलों में जांच शुरू कर दी है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Gold Price: लगातार दूसरे हफ्ते टूटा सोना, डॉलर की मजबूती से बाजार में बढ़ी बेचैनी

Gold Price: लगातार दूसरे हफ्ते टूटा सोना, डॉलर की मजबूती से बाजार में बढ़ी बेचैनी

Rajasthan में ‘भूतिया’ University का खुलासाकरोड़ों खर्च… न छात्र, न कैंपस, न पढ़ाई!

Rajasthan में ‘भूतिया’ University का खुलासाकरोड़ों खर्च… न छात्र, न कैंपस, न पढ़ाई!

Dhirendra Shastri in Badrinath Dham: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की 21 दिवसीय एकात्म साधना

Dhirendra Shastri in Badrinath Dham: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की 21 दिवसीय एकात्म साधना

Modi Meloni Melody: कार राइड से डिनर तक… मोदी-मेलोनी की दोस्ती फिर हुई वायरल..

Modi Meloni Melody: कार राइड से डिनर तक… मोदी-मेलोनी की दोस्ती फिर हुई वायरल..

Chhatttisgarh मेंMonsoon की एंट्री की तारीख फाइनल! बड़ी राहत की खबर..

Chhatttisgarh मेंMonsoon की एंट्री की तारीख फाइनल! बड़ी राहत की खबर..

Chhatarpur  में शादी से पहले टूटा रिश्ता, निजी वीडियो भेजकर रुकवाई गई बारात..

Chhatarpur में शादी से पहले टूटा रिश्ता, निजी वीडियो भेजकर रुकवाई गई बारात..

Latest YouTube Shorts

Cockroach Janta Party” पर मचा सियासी बवाल!

Cockroach Janta Party” पर मचा सियासी बवाल!

5G भूल जाइए! जापान ने बना लिया दुनिया का पहला 6G डिवाइस

5G भूल जाइए! जापान ने बना लिया दुनिया का पहला 6G डिवाइस

Noida Dowry Case: भोपाल से नोएडा तक एक ही दर्द दहेज की भेंट चढ़ीं बेटियां..

Noida Dowry Case: भोपाल से नोएडा तक एक ही दर्द दहेज की भेंट चढ़ीं बेटियां..

आवारा कुत्तों पर पुराना आदेश बरकरार, एनिमल वेलफेयर बोर्ड को झटका #supremecourt #streetdog

आवारा कुत्तों पर पुराना आदेश बरकरार, एनिमल वेलफेयर बोर्ड को झटका #supremecourt #streetdog

PM Modi की अपील के बाद सर्राफा बाजार में हलचल, सोना हुआ मजबूत

PM Modi की अपील के बाद सर्राफा बाजार में हलचल, सोना हुआ मजबूत

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories