भाजपा नेता की होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, असम की युवती को दो साल से बना रखा था बंधक…

Parivesh

जबलपुर। गढ़ा थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में चल रहे हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस रैकेट का संचालन भारतीय जनता पार्टी के पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के पूर्व मंडल अध्यक्ष अतुल चौरसिया द्वारा किया जा रहा था। पीड़िता असम की रहने वाली 33 वर्षीय युवती है, जिसे पिछले दो सालों से होटल में बंधक बनाकर देह व्यापार में धकेला जा रहा था।

पीड़िता ने जैसे-तैसे भाजपा नेता की गिरफ्त से छूटकर गढ़ा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अतिथि होटल में छापा मारा और आरोपी अतुल चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसका सहयोगी और होटल पार्टनर शीतल उर्फ मथुरा दुबे फरार बताया जा रहा है।

पीड़िता का आरोप है कि न सिर्फ उसे देह व्यापार के लिए मजबूर किया गया, बल्कि दोनों आरोपियों ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म भी किया। युवती के अनुसार मथुरा दुबे होटल में लड़कियों की सप्लाई करने का काम करता था। होटल में नागपुर, मुंबई और दिल्ली से भी लड़कियां लाई जाती थीं।

पुलिस ने इस मामले में अनैतिक देह व्यापार अधिनियम की धाराओं सहित आईपीसी की गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। गढ़ा पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *