Chhattisgarh NHM Strike : मंत्री जायसवाल ने कर्मचारियों को काम पर लौटने का दिया अंतिम अल्टीमेटम

Parivesh
Chhattisgarh NHM Strike

रायपुर। Chhattisgarh NHM Strike : छत्तीसगढ़ में NHM स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल पर स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने बड़ा बयान दिया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्री ने कहा कि बातचीत के बाद हड़ताल को समाप्त करने पर सभी पक्षों में सहमति बन गई है।

Chhattisgarh NHM Strike : स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि कर्मचारियों की सात मांगों में से चार को मान लिया गया है और तीन मांगों पर उच्च स्तरीय बातचीत और कमेटी गठन किया गया है। मंत्री ने कहा कि जिन कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया था, उनकी बहाली पर भी विचार किया गया है। साथ ही, जिन लोगों को एक माह का नोटिस मिला है, यदि वे काम पर लौटते हैं तो उनका नोटिस रद्द कर दिया जाएगा।

श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि NHM कर्मचारी संगठन, हेल्थ MD और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक में सभी मुद्दों पर चर्चा की गई। मंत्री ने हड़ताल के कारण स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़े असर पर चिंता जताई और कर्मचारियों से जल्द काम पर लौटने का आग्रह किया।

18 अगस्त से चल रही हड़ताल ने प्रदेशभर में स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावित किया था, जिसे अब बातचीत के जरिए समाप्त किया गया है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *