M.P News : भोपाल में कूलर को लेकर हुआ विवाद बनी जानलेवा, 9वीं की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  राजधानी भोपाल के चूनाभट्टी इलाके से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां एक मामूली घरेलू विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार, 14 वर्षीय छात्रा ने कूलर के सामने सोने को लेकर हुए झगड़े के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

9वीं कक्षा की छात्रा थी मृतका

मृतक छात्रा की पहचान आशा चौधरी के रूप में हुई है, जो एक निजी स्कूल में कक्षा 9वीं में पढ़ती थी। भीषण गर्मी के चलते वह और उसका बड़ा भाई कूलर के सामने सोने को लेकर आपस में उलझ गए थे।

भाई के बाहर जाते ही उठाया कदम

विवाद के बाद भाई घर से बाल कटवाने बाहर चला गया। करीब दो घंटे बाद जब वह वापस लौटा, तो उसने बहन को कमरे में फांसी के फंदे पर लटका पाया। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Read More : M.P News : इंदौर में अवैध निर्माण पर बुलडोज़र एक्शन! 3 हजार स्क्वेयर फीट में तोड़फोड़

परिवार पर पहले से थी जिम्मेदारियों का बोझ

बताया जा रहा है कि छात्रा के पिता का पहले ही निधन हो चुका था। परिवार में मां और बड़ा भाई ही हैं। मां एक बुटीक में काम कर घर चलाती हैं। घटना के समय वह काम पर गई हुई थीं।

पुलिस जांच में जुटी, नहीं मिला सुसाइड नोट

चूनाभट्टी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच कर रही है।

संवेदनशीलता और संवाद की जरूरत

यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि छोटे-छोटे विवाद भी गंभीर परिणाम दे सकते हैं। परिवार और समाज में संवाद, समझ और भावनात्मक सहयोग बेहद जरूरी है, खासकर बच्चों और किशोरों के लिए।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *