M.P News : मार्च में सभी अवकाश दिनों में खुलेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र

Rahul Goshwami

भोपाल: मध्य प्रदेश में मार्च माह के दौरान उपभोक्ताओं को बड़ी सुविधा दी गई है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने निर्णय लिया है कि मार्च में पड़ने वाले सभी शनिवार, रविवार और प्रमुख त्योहारों के दिन भी बिजली बिल भुगतान केंद्र सामान्य कार्य दिवसों की तरह खुले रहेंगे।

त्योहारों पर भी जारी रहेगी बिल भुगतान सेवा

कंपनी के कार्यक्षेत्र में 1 मार्च, 8 मार्च, 15 मार्च, 22 मार्च और 29 मार्च (रविवार) तथा 7 मार्च, 14 मार्च, 21 मार्च और 28 मार्च (शनिवार) को भी भुगतान केंद्र संचालित रहेंगे।

इसके अलावा 3 मार्च (होली), 19 मार्च (गुड़ी पड़वा), 20 मार्च (जमात-उल-विदा/ईद उल-फितर पूर्व दिवस/रानी अवंती बाई बलिदान दिवस), 27 मार्च (रामनवमी) और 31 मार्च (महावीर जयंती) को भी बिल भुगतान की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

Read More : होली से पहले यात्रियों को राहत! मध्य प्रदेश में 2 मार्च की बस हड़ताल टली, CM मोहन की बैठक के बाद बड़ा फैसला

उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत

वित्तीय वर्ष की समाप्ति के मद्देनजर मार्च में बिल भुगतान की अधिकता को देखते हुए यह विशेष व्यवस्था की गई है। इससे उपभोक्ताओं को अवकाश के कारण होने वाली असुविधा से राहत मिलेगी और अंतिम समय की भीड़ भी कम होगी।

बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं से समय पर बिल जमा करने की अपील की है, ताकि किसी प्रकार की पेनल्टी या सेवा बाधा की स्थिति न बने। ⚡

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *