Tuesday, June 2, 2026
34.1 C
Raipur

होली से पहले यात्रियों को राहत! मध्य प्रदेश में 2 मार्च की बस हड़ताल टली, CM मोहन की बैठक के बाद बड़ा फैसला

भोपाल: मध्य प्रदेश में 2 मार्च को प्रस्तावित बस हड़ताल अब नहीं होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ हुई बैठक के बाद बस ऑपरेटरों ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा कर दी है। मध्य प्रदेश बस ऑनर एसोसिएशन के महामंत्री जय कुमार जैन ने जानकारी दी कि परिवहन विभाग से जुड़े दोनों विवादित राजपत्रों को फिलहाल सस्पेंड करते हुए होल्ड पर रखा जाएगा। सरकार के इस निर्णय के बाद 2 मार्च की हड़ताल वापस ले ली गई है।

यात्रियों को बड़ी राहत, बसें चलेंगी सामान्य

एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में यात्री बसों का संचालन बिना किसी बदलाव के सामान्य रूप से जारी रहेगा। होली के चलते ट्रेनों में पहले से लंबी वेटिंग सूची बनी हुई है। ऐसे में बस हड़ताल टलने से हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।

Read More : M.P Weather Update : मध्य प्रदेश में गर्मी की दस्तक, दिन गरम तो रातें अभी ठंडी

मुख्यमंत्री का बयान: सबके हितों की रक्षा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में बस ऑनर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी पक्ष को नुकसान न हो।

मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि बस ऑपरेटरों की सभी शंकाओं और समस्याओं का समाधान आपसी चर्चा से निकाला जाएगा। इसके लिए परिवहन मंत्री को भी आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

विवाद की जड़: राष्ट्रीयकरण और परमिट नीति

बस ऑपरेटरों ने मार्गों के राष्ट्रीयकरण और परमिट व्यवस्था से जुड़ी नीतियों पर आपत्ति जताई थी। इन्हीं मुद्दों को लेकर हड़ताल का ऐलान किया गया था। हालांकि अब शासन द्वारा जारी एक सूचना और एक अधिसूचना को होल्ड करने के निर्देश के बाद फिलहाल टकराव टल गया है।

बैठक में परिवहन सचिव मनीष सिंह सहित एसोसिएशन के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और प्रदेश के विभिन्न संभागों से आए बस ऑनर्स मौजूद रहे।

सरकार और बस ऑपरेटरों के बीच आगे भी चर्चा जारी रहने की संभावना है, लेकिन फिलहाल 2 मार्च को प्रदेश में बसों का पहिया थमेगा नहीं।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories