M.P News – रीवा: खड्डा टोल प्लाजा के पास सड़क हादसा, बाइक सवार की मौत

Rahul Goshwami

रीवा।जिले के गुढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत खड्डा टोल प्लाजा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रक और बाइक की आमने-सामने टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

आमने-सामने की टक्कर में गई जान

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा अचानक हुआ, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। टक्कर के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। सूचना मिलते ही गुढ़ पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।फिलहाल पुलिस ट्रक चालक और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *