Tikamgarh Crime : अचानक लगी आग से धू-धू कर जली बाइक, बड़ागांव थाना क्षेत्र की घटना

Sanjay Sahu
Tikamgarh Crime

Tikamgarh Crime : टीकमगढ़ /संतोष कुशवाहा -टीकमगढ़। जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत अमरपुर गांव के पास गोल ढावा में खड़ी एक डिस्कवर मोटरसाइकिल अचानक आग की चपेट में आ गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी बाइक धू-धू कर जलकर खाक हो गई।

Tikamgarh Crime : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक में आग कैसे लगी इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास मौजूद लोग पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। कुछ ही मिनटों में बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। फिलहाल बाइक में लगी आग के कारणों की जांच की जा रही है।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *