Saturday, August 15, 2026
Home National Anganwadi Bharti 2025 : 9000 पदों पर आवेदन का सुनहरा अवसर, जल्द...

Anganwadi Bharti 2025 : 9000 पदों पर आवेदन का सुनहरा अवसर, जल्द करें आवेदन…

0
78
Anganwadi Bharti 2025
Anganwadi Bharti 2025

Anganwadi Bharti 2025 : गुजरात । महिला और बाल विकास विभाग, गुजरात ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी सहायिका के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती में 9,000 से अधिक पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक और योग्य महिलाएं आधिकारिक वेबसाइट e-hrms.gujarat.gov.in पर जाकर 30 अगस्त 2025 तक आवेदन कर सकती हैं।

Anganwadi Bharti 2025 : पात्रता और आयु सीमा:

  • आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के लिए 12वीं पास होना अनिवार्य, आयु 18 से 33 वर्ष।

  • आंगनवाड़ी सहायिका के लिए 10वीं पास या समकक्ष योग्यता, आयु अधिकतम 43 वर्ष।

वेतनमान:

  • आंगनवाड़ी कार्यकर्ता: 10,000 रुपये प्रति माह

  • मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता: 10,000 रुपये प्रति माह

  • आंगनवाड़ी सहायिका: 5,500 रुपये प्रति माह

चयन प्रक्रिया:
उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

महिला और बाल विकास विभाग ने उम्मीदवारों को समय पर आवेदन करने और आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट्स चेक करने की सलाह दी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here