MP News : भोपाल में गौकशी के आरोपियों पर बुलडोजर और NSA की मांग, हिंदू संगठनों का हंगामा

VIKASH KHALKHO

MP News : भोपाल। भोपाल में गौकशी का मामला तूल पकड़ गया है। घटना के विरोध में हिंदूवादी संगठनों और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को अशोका गार्डन थाने के सामने चक्काजाम कर दिया। संगठनों ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की और उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग भी उठाई।

Read News : Raigarh News : डेम में नहाने उतरा युवक लापता, PWD सब इंजीनियर के बेटे की तलाश जारी…

जानकारी के मुताबिक, समुदाय विशेष के दो युवक रविवार देर रात गौकशी के बाद अवशेष ले जा रहे थे। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को इसकी सूचना मिली तो उन्होंने दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

Read News : Gwalior News : दरिंदगी की हद पार : शराब के पैसे के विवाद में युवक से कराई पैर की खाल छिलवाई, अधमरी हालत में छोड़ा

इस घटना पर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव स्वयं गौभक्त हैं और उनकी सरकार गौ तस्करों पर कठोर कार्रवाई करेगी। शर्मा ने बजरंग दल की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे मामलों में आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बयान दिया कि “गौमांस से दावत नहीं हो सकती, दावत करने वालों की सुताई होगी। जो नहीं सुधरेंगे, उन्हें सुधारने के और भी तरीके हैं।”

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *