MP NEWS : जीतू पटवारी ने भाजपा पर साधा निशाना, पूछा – क्या संजय पाठक की सदस्यता खत्म होगी?

MP NEWS : भोपाल : भाजपा विधायक संजय पाठक को लेकर राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा पर निशाना साधा है। पटवारी ने पूछा कि क्या संजय पाठक की सदस्यता खत्म की जाएगी और क्या भाजपा तथा विधानसभा अध्यक्ष इस मामले का संज्ञान लेंगे?

MP NEWS : उन्होंने कहा कि यह आजाद भारत का पहला ऐसा मामला है, जब एक जज ने यह कहा कि किसी व्यक्ति ने उन्हें प्रभावित करने की कोशिश की है। पटवारी के अनुसार, भाजपा के विधायक न्यायपालिका पर दबाव बनाना चाहते हैं। उन्होंने यह भी पूछा कि क्या भाजपा अब जनता से आंख मिलाकर बात कर पाएगी।

MP NEWS : इंदौर के एमवाय अस्पताल में चूहों के काटने से नवजात की मौत के मामले पर भी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि यह मध्यप्रदेश में भाजपा के 22 साल के शासन का असली चेहरा है। यह पहली बार नहीं हुआ है, बल्कि ऐसे मामले पच्चीसों बार सामने आ चुके हैं।

MP NEWS : उन्होंने कहा कि यह चूहों की नहीं, बल्कि लापरवाह प्रशासन की व्यवस्था है। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि बिल्ली जैसे चूहे क्यों हो जाते हैं। चूहे बच्चे खा रहे हैं और भ्रष्टाचार से तंत्र अपना पेट भर रहा है। पटवारी ने सवाल उठाया कि क्या अधीक्षक पर कार्रवाई की जाएगी।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Salasar Balaji Prabhat Aarti : सलासर बालाजी धाम में प्रभात आरती, जयघोष से गूंजा मंदिर परिसर

निशानेबाज न्यूज डेस्क: राजस्थान के चूरू जिले में स्थित...

Related Articles

Popular Categories