Sunday, September 27, 2026
Home Chhattisgarh CG BIG NEWS : किराना दुकान में अवैध शराब का जखीरा….

CG BIG NEWS : किराना दुकान में अवैध शराब का जखीरा….

CG BIG NEWS
CG BIG NEWS

CG BIG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ में आबकारी विभाग ने मध्यप्रदेश से लाई जा रही अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। आबकारी आयुक्त सुश्री आर. शंगीता और कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देश पर बुधवार को आबकारी वृत्त पंडरिया क्षेत्र में यह कार्रवाई की गई।

CG BIG NEWS : किराना दुकान से पकड़ी गई अवैध शराब

जिला आबकारी अधिकारी अजय सिंह धुर्वे के मार्गदर्शन में गश्त के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टीम ने ग्राम तेलियापानी (थाना कुकदूर) में दबिश दी। यहां मध्यप्रदेश के बजाग निवासी सतीश कुमार साहू अपनी किराना दुकान में अवैध शराब बेच रहा था।

आबकारी विभाग की टीम ने एक नकली ग्राहक भेजकर सूचना की पुष्टि की और फिर आरोपी के मकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान 16 प्रिंस लेमन देशी शराब की बोतलें बरामद की गईं, जिनकी कुल मात्रा 2.7 बल्क लीटर थी।

आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

अवैध शराब को जब्त कर आरोपी सतीश साहू के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धाराओं 34(1)(ख) और 36 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी मनोज राठौर और वृत्त पंडरिया प्रभारी अभिनव आनंद बख्शी के साथ आबकारी उपनिरीक्षक सुश्री गीता साहू, अभिनय रायजादा, रामानंद दीवान, मुख्य आरक्षक जगदीश सिंह उईके और आरक्षक ईम्तियाज खान, कमल मेश्राम और अमर पिल्लै की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here