Sunday, September 27, 2026
Home Madhya Pradesh Indore Indore Crime : खजराना क्षेत्र में चोरी का खुलासा : बहन ने...

Indore Crime : खजराना क्षेत्र में चोरी का खुलासा : बहन ने अपने सगे भाई एवं भाई के दोस्त के साथ मिलकर चोरी की घटना का प्लान बनाकर दिया था घटना को अंजाम

Indore Crime
Indore Crime

Indore Crime : मध्य प्रदेश के इंदौर में कार का कांच तोड़ कर चोरी की घटना समाने आई थी जिसमे फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज किया था कई सीसीटीवी फुटेज जांचने के बाद इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया हे आरोपियों में भाई बहन और भाई का दोस्त हे शामिल

Indore Crime : आपको बता दे पूरा मामला इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र का हे जहा फरियादी विशाल ने थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई थी की कार दर्शनी होटल राधिका पैलेस के पास पार्क करी थी जिसमें रात्रि में स्कूटी पर सवार 02 अज्ञात व्यक्तियो द्वारा कार का कांच तोड़कर मेरी कार में रखे पैसे चोरी कर लिए गए हे। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना खजराना पर चोरी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।विवेचना के दौरान लोगों के घरों पर लगे सेकडो सीसीटीवी कैमरों को देखकर अज्ञात आरोपी के मिले फुटेज के आधार पर उसे ज्ञात किया ।

 

Indore Crime : जिसमें मुखबिरी सूचना मिली कि उक्त आरोपी स्टार चौराहे के पास स्कीम नंबर 134 में गाड़ी के पास खड़े हे। तत्पश्चात टीम गठित कर आरोपीयो को राउण्डअप करने के लिए रवाना करा जो पुलिस को देखकर वहां से भागने लगे और इसी दौरान पुलिस ने आरोपीयो को राउण्डअप कर हिरासत में लिया।जिन्होंने अपने नाम ध्रुव और बबलू को पकड़ा इसके साथ ही फरियादी के साथ रुकी युवती दिव्यांशी से पूछताछ की और पूरी घटना का खुलासा हुआ और चोरी का माल 3 लाख 50 हजार रू और घटना में उपयुक्त वाहन भी जप्त किया हे लड़की द्वारा लालच में आकर पूरा षड्यंत्र रचा गया पुलिस अभी आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है.

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here