हिंदू नववर्ष पर भोपाल में होगा भव्य ‘कर्मश्री’ कवि सम्मेलन, मंत्री विश्वास सारंग और विधायक रामेश्वर शर्मा ने लिया तैयारियों का जायजा

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  राजधानी भोपाल में हिंदू नववर्ष के अवसर पर प्रसिद्ध ‘कर्मश्री’ कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन इस वर्ष खास है क्योंकि कर्मश्री कवि सम्मेलन अपने 25वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है।इस विशेष अवसर पर देश के कई प्रख्यात कवि अपनी कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।

मुख्यमंत्री करेंगे कार्यक्रम का शुभारंभ

आयोजकों के अनुसार 18 मार्च की शाम 8 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत होगी।इस कार्यक्रम का शुभारंभ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। आयोजन में बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमियों और शहरवासियों के शामिल होने की संभावना है।

देश के नामी कवि करेंगे काव्य पाठ

कवि सम्मेलन में प्रसिद्ध कवि डॉ. कुमार विश्वास सहित देश के कई चर्चित कवि मंच साझा करेंगे।हर साल की तरह इस बार भी मंच पर हास्य, व्यंग्य, वीर रस और देशभक्ति से भरी कविताओं का संगम देखने को मिलेगा, जिससे श्रोताओं को एक यादगार साहित्यिक संध्या का अनुभव मिलेगा।

मंत्री और विधायकों ने किया स्थल निरीक्षण

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मंत्री विश्वास सारंग, विधायक रामेश्वर शर्मा और विधायक भगवानदास सबनानी आयोजन स्थल अटल पथ, तात्या टोपे स्टेडियम मार्ग पहुंचे।उन्होंने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर मंच, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य तैयारियों का जायजा लिया तथा आयोजन से जुड़े अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।

Read More :M.P News : बुरहानपुर में एटीएम से निकले नकली नोट, पैसे निकालने पहुंचे युवक को लगा झटका

साहित्य प्रेमियों के लिए खास अवसर

‘कर्मश्री’ कवि सम्मेलन पिछले कई वर्षों से भोपाल की सांस्कृतिक पहचान बन चुका है। हिंदू नववर्ष के मौके पर होने वाला यह आयोजन साहित्य, संस्कृति और परंपरा का अनूठा संगम प्रस्तुत करता है।इस बार 25वें वर्ष के आयोजन को लेकर आयोजकों और श्रोताओं दोनों में खास उत्साह देखा जा रहा है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *