[Nishaanebaz News] Raipur Police Transfer: रायपुर। रायपुर ग्रामीण पुलिस में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से निरीक्षक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने 6 निरीक्षकों के तबादले और नवीन पदस्थापना का आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस विभाग की ओर से जारी आदेश में थाना स्तर के साथ-साथ पुलिस लाइन और पुलिस चौकी में भी अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। इस फेरबदल के तहत राखी और खरोरा थाना के प्रभारी बदले गए हैं, जबकि उपरवारा और सिलयारी चौकी की कमान भी नए अधिकारियों को सौंपी गई है।
CG News: Vande Mataram विवाद में भूपेश बघेल की एंट्री! सोनिया गांधी को लेकर कही ये बड़ी बात
राखी थाना प्रभारी बनाए गए प्रेम प्रकाश अवधिया
आदेश के अनुसार प्रेम प्रकाश अवधिया को पुलिस लाइन, रायपुर ग्रामीण से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी राखी की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना स्थल पर पहुंचकर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
वहीं, अब तक राखी थाना प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे आशीष सिंह राजपूत का तबादला कर उन्हें पुलिस लाइन, रायपुर ग्रामीण भेजा गया है। प्रशासनिक फेरबदल के तहत उनकी नई पदस्थापना पुलिस लाइन में की गई है।
खरोरा थाना प्रभारी भी बदले
तबादला सूची में खरोरा थाना भी शामिल है। खरोरा थाना प्रभारी के पद पर पदस्थ कृष्ण कुमार कुशवाहा को पुलिस लाइन, रायपुर ग्रामीण स्थानांतरित किया गया है।उनके स्थान पर विधाभूषण भारद्वाज को पुलिस लाइन से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी खरोरा बनाया गया है। अब खरोरा थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग से जुड़ी जिम्मेदारी उनके पास होगी।
उपरवारा चौकी की जिम्मेदारी प्रदीप बिसेन को
पुलिस लाइन में पदस्थ प्रदीप बिसेन को भी नई जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें पुलिस लाइन से स्थानांतरित कर चौकी प्रभारी उपरवारा चौकी पदस्थ किया गया है। आदेश के बाद उन्हें तत्काल नई जगह आमद देने के निर्देश दिए गए हैं।
सिलयारी चौकी में कमलेश कुमार गुप्ता की पदस्थापना
इसी क्रम में कमलेश कुमार गुप्ता को पुलिस लाइन से स्थानांतरित कर चौकी प्रभारी सिलयारी चौकी बनाया गया है। इससे सिलयारी चौकी की पुलिस व्यवस्था की जिम्मेदारी अब उनके पास होगी।
जजों की कमी के बीच बड़ा फैसला! छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिलेंगे 3 नए न्यायधीश! जानिए कौन हैं नए नाम
तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश
पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा द्वारा जारी आदेश में सभी 6 निरीक्षकों को उनकी नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल आमद देने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को अपने नए दायित्व के अनुसार कार्यभार संभालने के लिए कहा गया है।पुलिस विभाग में निरीक्षक स्तर पर हुए इस फेरबदल को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नई पदस्थापना के बाद संबंधित थाना और चौकी क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग व्यवस्था को लेकर अधिकारियों की जिम्मेदारी बढ़ गई है।





