IPL 2025 के बाद BCCI का बड़ा एक्शन : अब बिना मंजूरी नहीं होगा ट्रॉफी जश्न, RCB परेड हादसे के बाद सख्त गाइडलाइन लागू….

नई दिल्ली। IPL 2025 के बाद BCCI का बड़ा एक्शन :आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ऐतिहासिक जीत के बाद हुए भगदड़ कांड से सबक लेते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अब विजय जश्न को लेकर सख्त नियम लागू कर दिए हैं। अब कोई भी फ्रेंचाइज़ी बिना BCCI की लिखित मंजूरी के सेलिब्रेशन नहीं कर सकेगी।

IPL 2025 के बाद BCCI का बड़ा एक्शन : RCB के जश्न में मची थी भगदड़, 11 लोगों की गई थी जान

बता दें कि RCB ने फाइनल में पंजाब किंग्स को हराकर पहली बार IPL ट्रॉफी जीती थी। इसके बाद बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में विजय परेड रखी गई, जहां लाखों की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ बेकाबू हो गई और भगदड़ में 11 लोगों की जान चली गई, दर्जनों घायल हुए। इस घटना ने BCCI को मजबूर कर दिया कि वह भविष्य में ऐसे आयोजनों पर नियंत्रण रखे।

BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने जारी किए नियम

BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए 3 सदस्यीय समिति का गठन किया है और नई गाइडलाइंस लागू कर दी हैं, जो सभी IPL टीमों के लिए बाध्यकारी होंगी।

IPL 2025 के बाद BCCI का बड़ा एक्शन

अब से लागू होंगे ये कड़े नियम:

  1. ट्रॉफी जीतने के 3-4 दिन के भीतर कोई जश्न नहीं होगा।

  2. जल्दबाज़ी और अव्यवस्थित आयोजन पर सख्त रोक।

  3. BCCI की लिखित अनुमति के बिना कोई भी टीम आयोजन नहीं कर सकेगी।

  4. हर आयोजन स्थल पर मल्टी-लेयर सुरक्षा का अनिवार्य प्रावधान।

  5. खिलाड़ियों और स्टाफ की सुरक्षा प्राथमिकता होगी।

  6. राज्य सरकार और पुलिस की अनुमति आवश्यक।

  7. सभी आयोजन कानूनी और प्रशासनिक मंजूरी के बाद ही होंगे।

BCCI का उद्देश्य – सुरक्षा के साथ उत्सव

BCCI ने साफ किया है कि वह जश्न के खिलाफ नहीं है, लेकिन खिलाड़ियों और दर्शकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। बोर्ड चाहता है कि आने वाले समय में ऐसे समारोह बेहतर योजना, समन्वय और नियंत्रण के साथ आयोजित हों, ताकि खुशी मातम में न बदले।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories