Shreyas Iyer : श्रेयस अय्यर ने पंजाब बाढ़ राहत के लिए जारी की भावुक अपील, मदद के लिए जनता से किया आग्रह

Sanjay Sahu
Shreyas Iyer

Shreyas Iyer : पंजाब : पंजाब में भारी बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए इंडियन प्रीमियर लीग टीम पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने एक भावुक वीडियो संदेश जारी किया है। उन्होंने फैंस और आम जनता से आर्थिक सहायता देने की अपील की है। पंजाब इस समय दशकों की सबसे भयंकर बाढ़ की चपेट में है, जिसमें अब तक 43 लोग मौत का शिकार हो चुके हैं, सैकड़ों गांव जलमग्न हो गए हैं और हजारों करोड़ की फसलें खराब हो चुकी हैं।

Shreyas Iyer : पंजाब के मंत्री हरदीप सिंह मुंडियन ने बताया कि 23 जिलों के 1,902 गांव बाढ़ की वजह से प्रभावित हैं, जिससे लगभग 3.84 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। ऐसे संकट के समय श्रेयस अय्यर ने लोगों से आग्रह किया है कि वे राहत कार्यों में मदद करें।

Shreyas Iyer : श्रेयस अय्यर ने अपने वीडियो संदेश में कहा, “पंजाब से मुझे जो प्यार मिला है, वही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। आज बाढ़ ने हमें गिराया है, लेकिन हम मिलकर इस मुश्किल को पार करेंगे। आपका हर योगदान किसी की नई उम्मीद बन सकता है। आइए, मिलकर पंजाब को फिर से मुस्कुराते देखें।”

Shreyas Iyer : पंजाब किंग्स ने ग्लोबल सिख चैरिटी के साथ मिलकर बाढ़ राहत के लिए फंड जुटाने का अभियान शुरू किया है, जिसका लक्ष्य 2 करोड़ रुपये है। इससे पहले टीम ने 33.8 लाख रुपये की मदद दी है, जिसका इस्तेमाल रेस्क्यू बोट, मेडिकल सहायता, राहत सामग्री और साफ पानी उपलब्ध कराने में किया जाएगा। ये नावें भविष्य में आपदा प्रबंधन के लिए भी उपयोग में लाई जाएंगी।

Shreyas Iyer : इस बाढ़ से अब तक 1,000 से अधिक गांव डूब चुके हैं और करीब 61,000 हेक्टेयर कृषि भूमि जलमग्न हो चुकी है। लगभग 14.6 लाख लोग विस्थापित हुए हैं। यह बाढ़ हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और बांधों से छोड़े गए पानी के कारण सतलुज, ब्यास और रावी नदियों में आई बाढ़ के कारण हुई है।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *