Wednesday, April 29, 2026
42.1 C
Raipur

IPL 2025: गुजरात की हार पर आशीष नेहरा के बच्चों की आंखों से छलके आंसू, शुभमन गिल की बहन ने बंधाया ढांढस, देखें वीडियो

IPL 2025: आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस का सफर एलिमिनेटर में मुंबई इंडियंस से हार के साथ खत्म हो गया। पूरे सीजन में शीर्ष पर रहने के बावजूद, टीम अंतिम मुकाबलों में फिसल गई। इस हार के बाद कोच आशीष नेहरा के बच्चे भावुक हो उठे और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।

IPL 2025: न्यू चंडीगढ़ से मिली जानकारी के अनुसार, गुजरात टाइटंस को एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 20 रनों से हार का सामना करना पड़ा। गुजरात ने पूरे सीजन में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया और पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर बनी रही, लेकिन अंतिम दो ग्रुप मुकाबलों में हार के चलते टीम को एलिमिनेटर खेलना पड़ा, जहां उसे हार झेलनी पड़ी। अब मुंबई इंडियंस दूसरे क्वालिफायर में पंजाब किंग्स से भिड़ेगी।

 


IPL 2025: गुजरात की हार के बाद एक भावुक पल देखने को मिला जब कोच आशीष नेहरा की बेटी और बेटे मैच के बाद रोते नजर आए। जैसे ही पारी की आखिरी गेंद फेंकी गई, कैमरा खिलाड़ियों के परिवारों की ओर गया। माहौल बेहद भावुक था। शुभमन गिल की बहन शहनील गिल भी मैच देखने आई थीं और नेहरा की बेटी को चुप कराती नजर आईं। वह खुद भी काफी इमोशनल दिखीं।

IPL 2025: मैच की बात करें तो मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। ओपनर रोहित शर्मा और जॉनी बेयरस्टो ने तेज शुरुआत दिलाई और सिर्फ 7.1 ओवर में 84 रन जोड़ दिए। बेयरस्टो ने 22 गेंदों में चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 47 रन बनाए, जबकि रोहित ने 50 गेंदों में नौ चौके और चार छक्कों से 81 रन की शानदार पारी खेली। मुंबई ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 228 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

IPL 2025: जवाब में गुजरात की टीम छह विकेट पर 208 रन ही बना सकी। सबसे ज्यादा रन इस सीजन के टॉप स्कोरर साइ सुदर्शन ने बनाए जिन्होंने 49 गेंदों में 80 रन की पारी खेली। लेकिन उनके आउट होने के बाद मैच गुजरात की पकड़ से फिसल गया। वॉशिंगटन सुंदर ने 24 गेंदों में 48 रन बनाए, लेकिन जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर पर वह बोल्ड हो गए। वहीं रिचर्ड ग्लीसन ने आखिरी ओवर में सिर्फ तीन रन देकर गुजरात की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

IPL 2025: गुजरात की फील्डिंग भी निराशाजनक रही। टीम ने रोहित शर्मा के दो और सूर्यकुमार यादव के एक अहम कैच छोड़े, जिनका मुंबई ने भरपूर फायदा उठाया। रोहित को दो जीवनदान मिले, पहले गेराल्ड कोएत्जी ने और फिर डेब्यू कर रहे कुसल मेंडिस ने उनका कैच टपकाया।

IPL 2025: मुंबई की पारी में सूर्यकुमार यादव ने 20 गेंदों में 33 रन, तिलक वर्मा ने 11 गेंदों में 25 रन और कप्तान हार्दिक पंड्या ने अंतिम ओवर में दो छक्कों की मदद से स्कोर को 225 के पार पहुंचाया।

IPL 2025: गुजरात को आखिरी दो ओवर में 36 रन चाहिए थे, और राहुल तेवतिया व शेरफान रदरफोर्ड जैसे खब्बू बल्लेबाज क्रीज पर मौजूद थे। लेकिन ग्लीसन ने आखिरी ओवर में शानदार गेंदबाजी की और सिर्फ तीन रन ही दिए।

IPL 2025: इस हार के बाद गुजरात के फैंस बेहद निराश नजर आए। कई फैंस स्टैंड्स में रोते दिखे, जिनमें शुभमन गिल की बहन भी शामिल थीं। उन्होंने दूसरे फैंस को भी संभालने की कोशिश की, लेकिन खुद भी बेहद भावुक हो गईं। इस तरह 20 रन की हार के साथ गुजरात टाइटंस का आईपीएल 2025 का सफर समाप्त हो गया।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

M.P में शराब दुकानों पर अब लगेगा QR कोड! मनमानी कीमतों पर लगेगी रोक

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश आबकारी विभाग ने...

Related Articles

Popular Categories