M.P News : रीवा में 7 साल की मासूम की मौत, सौतेली मां पर मारपीट के गंभीर आरोप

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : रीवा जिले के चाकघाट थाना क्षेत्र के अमिलकोनी गांव में एक 7 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। परिजनों का आरोप है कि बच्ची को उसकी सौतेली मां द्वारा लंबे समय से प्रताड़ित किया जा रहा था।

लगातार मारपीट का आरोप

परिजनों ने बताया कि पिता की दूसरी शादी के बाद से ही बच्ची के साथ घर में अमानवीय व्यवहार किया जाता था। आरोप है कि उसे कई बार बेरहमी से पीटा गया, जिससे उसकी तबीयत लगातार बिगड़ती गई।

अस्पताल ले जाते समय हुई मौत

परिजनों के अनुसार, बच्ची की हालत बिगड़ने पर दादी उसे पहले स्थानीय डॉक्टर के पास लेकर गईं, जहां से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में बच्ची ने दम तोड़ दिया।
Read more : इंदौर अपहरण कांड: पलासिया से दो बच्चे अगवा! CCTV से खुला राज, फिरौती गैंग गिरफ्तार

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही चाकघाट पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। डॉक्टरों की टीम से पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
Read more : इंदौर अपहरण कांड: पलासिया से दो बच्चे अगवा! CCTV से खुला राज, फिरौती गैंग गिरफ्तार

हर एंगल से जांच जारी

फिलहाल पुलिस इस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। परिजनों के आरोपों और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गांव में घटना के बाद तनाव का माहौल बना हुआ है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *