CG NEWS : CM की मदद से बदली किस्मत, पामगढ़ की सालू अब चीन में दिखाएंगी जलवा…

जांजगीर-चांपा | CG NEWS : जांजगीर-चांपा की सॉफ्टबॉल खिलाड़ी सालू डहरिया अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ और भारत का परचम लहराएंगी। आर्थिक तंगी के चलते चीन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में भाग लेना उनके लिए मुश्किल हो रहा था, लेकिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आगे बढ़कर 1.70 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान कर उनके सपनों को उड़ान दी। मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉल कर सालू को शुभकामनाएं दीं और प्रेरित किया कि वे भारत और छत्तीसगढ़ का नाम रौशन करें।

CG NEWS : 14 से 20 जुलाई तक चीन के सियान शहर में होने वाली इस प्रतियोगिता के लिए सालू भारतीय टीम में चुनी गई हैं। उन्होंने अब तक 12 नेशनल गेम्स में भाग लिया है और यह पहली बार है जब वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उतरेंगी। पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश ने कहा कि “पामगढ़ की बेटी अब चीन जाएगी और राज्य का गौरव बढ़ाएगी।” राज्य के लिए यह क्षण गर्व से भरा है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories