Saturday, September 5, 2026
Home Crime Indore Murder Case: राजनगर हत्याकांड का पुलिस ने घंटों में किया खुलासा,...

Indore Murder Case: राजनगर हत्याकांड का पुलिस ने घंटों में किया खुलासा, ताऊ की हत्या के आरोप में 19 वर्षीय भतीजा गिरफ्तार

Indore Murder Case: इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के चंदन नगर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित कमल कुमावत हत्याकांड का पुलिस ने कुछ ही घंटों में खुलासा करने का दावा किया है। इस मामले में पुलिस ने मृतक के 19 वर्षीय सगे भतीजे चेतन कुमावत को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, आरोपी ने कथित तौर पर नशे की लत और पारिवारिक विवाद के चलते अपने ताऊ की चाकू मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद उसने पुलिस को गुमराह करने के लिए घटनास्थल पर फर्जी सुराग भी छोड़ने की कोशिश की।

राजनगर में हुई थी हत्या की वारदात

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान कमल पिता राजेश कुमावत (50) निवासी डी सेक्टर, राजनगर के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। सूचना मिलते ही चंदन नगर थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

ताऊ की हत्या कर अलमारी में तलाशे रुपये

प्रारंभिक जांच में पुलिस के अनुसार आरोपी चेतन कुमावत ने रात के समय अपने ताऊ पर चाकू से हमला किया, जिससे उनकी मौत हो गई। हत्या के बाद उसने घर की अलमारी में नकदी तलाशने की कोशिश की। हालांकि पुलिस के मुताबिक घर में रखे गहनों को आरोपी ने नहीं छुआ।जांच में यह भी सामने आया कि वारदात के बाद आरोपी ने घटनास्थल को लूट जैसा दिखाने की कोशिश की।

Rewa Protest News: सोनम वांगचुक के समर्थन में रीवा में उमड़ा जनसैलाब, छात्रों, किसानों और सामाजिक संगठनों ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

पुलिस को गुमराह करने की कोशिश

Indore Murder Case: पुलिस के मुताबिक आरोपी ने हत्या के बाद खून से दीवार पर निशान बनाकर जांच को दूसरी दिशा में मोड़ने का प्रयास किया। उसका उद्देश्य यह दिखाना था कि घटना के पीछे कोई बाहरी व्यक्ति या अन्य कारण हो सकता है।हालांकि पुलिस ने घटनास्थल से जुटाए गए वैज्ञानिक साक्ष्यों और तकनीकी जांच के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ लीं।

CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से खुला राज

चंदन नगर थाना पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर आरोपी तक पहुंचने का दावा किया है। पूछताछ के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर पुलिस ने चेतन कुमावत को गिरफ्तार कर लिया।

हत्या में इस्तेमाल चाकू और कपड़े जब्त

Indore Murder Case: पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू और वारदात के समय पहने गए खून से सने कपड़े भी जब्त किए हैं। इन वस्तुओं को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा ताकि मामले में वैज्ञानिक साक्ष्य भी जुटाए जा सकें।

MP Crime: टीकमगढ़ में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात 20 दिन की मासूम की गला दबाकर हत्या का 24 घंटे में खुलासा, दादी (सास) गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

पूछताछ जारी, जांच के बाद होंगे और खुलासे

फिलहाल आरोपी से चंदन नगर थाना पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच अभी जारी है और पूछताछ के दौरान यदि अन्य तथ्य सामने आते हैं तो उन्हें भी जांच में शामिल किया जाएगा। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here