Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Indore Accident : सड़क पर बैठे व्यक्ति को कार ने रौंदा, इलाज...

Indore Accident : सड़क पर बैठे व्यक्ति को कार ने रौंदा, इलाज के दौरान व्यक्ति की हुई मौत, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

0
233
Indore Accident
Indore Accident

Indore Accident : इंदौर : इंदौर के बॉम्बे अस्पताल क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां चिकित्सक नगर निवासी राजू तायडे को एक कार ने उस समय कुचल दिया। यह घटना तब हुई जब वह अस्वस्थ महसूस करने पर सड़क किनारे बैठ गए थे।

Indore Accident : दरअसल बीती रात करीब 9 बजे राजू तायडे पैदल अपने घर लौट रहे थे, तभी उन्हें चक्कर आया और वे सड़क के किनारे बैठ गए। कुछ ही पलों बाद एक कार आई और टर्न लेने के दौरान उन्हें रौंदते हुए मौके से फरार हो गई। हादसे के तुरंत बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने गंभीर रूप से घायल राजू को तत्काल एमवाय अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

 

Indore Accident :घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किए। पुलिस को एक कैमरे में संदिग्ध कार जाते हुए नजर आई है। अब उसी फुटेज के आधार पर वाहन और आरोपी चालक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार कार चालक की तलाश जारी है।

 

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here