Gwalior Gold Scam : 4 करोड़ से ज्यादा का गोल्ड घोटाला, बैंक ग्राहकों में मचा हड़कंप…

Parivesh
Gwalior Gold Scam

Gwalior Gold Scam : ग्वालियर। डबरा स्थित मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड की शाखा में करीब 4 करोड़ 5 लाख रुपए का गोल्ड घोटाला सामने आया है। कंपनी की आंतरिक ऑडिट में खुलासा हुआ कि 26 ग्राहकों के लगभग 4 किलो 380 ग्राम असली सोने को नकली सोने से बदल दिया गया है।

READ MORE : Tikamgarh News : वरिष्ठ फार्मासिस्टों का स्मृति चिन्ह से सम्मान

Gwalior Gold Scam : घोटाला तब उजागर हुआ जब एक ग्राहक अपना जेवर निकालने पहुंचा और पैकेट में नकली सोना मिला। इसके बाद प्रबंधन ने बाकी लॉकरों की जांच कराई, जिसमें 26 पैकेट फर्जी पाए गए।

जानकारी मिलते ही कंपनी के एरिया मैनेजर और विजिलेंस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। शिकायत के आधार पर सिटी थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को शक है कि इसमें शाखा प्रबंधक चंद्रभान कुशवाह और असिस्टेंट मैनेजर विकास शर्मा की संलिप्तता हो सकती है, क्योंकि लॉकर की चाबियाँ इन्हीं दोनों के पास रहती थीं। दोनों को प्रबंधन ने तत्काल पुलिस के हवाले कर दिया है।

READ MORE : Rewa News : पिकनिक स्पॉट पर पति-पत्नी से लूट और मारपीट…

सिटी थाना प्रभारी यशवंत गोयल ने कहा, “कंपनी अधिकारियों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। यह गंभीर मामला है, जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट स्थिति सामने आएगी।”

घोटाले की खबर फैलते ही बैंक शाखा के बाहर ग्राहकों की भारी भीड़ जमा हो गई। खाता धारक घबराए हुए हैं और अपने सोने की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *