Thursday, August 27, 2026
Home Chhattisgarh CG ED Raid : सुबह-सुबह ईडी की दबिश : रायपुर और बिलासपुर...

CG ED Raid : सुबह-सुबह ईडी की दबिश : रायपुर और बिलासपुर में हड़कंप, बिल्डर्स की उड़ी नींद….

CG ED Raid
CG ED Raid

CG ED Raid : रायपुर/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी कार्रवाई शुक्रवार तड़के शुरू हुई। रायपुर और बिलासपुर के कई बिल्डर्स के ठिकानों पर एक साथ दबिश दी गई। ईडी की टीमें सुबह से ही सक्रिय हैं और अलग-अलग जगहों पर दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रही हैं।

READ MORE : Bhopal News : जीएसटी दरों पर सियासत, कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया जनता के साथ धोखा करने का आरोप

CG ED Raid : सूत्रों के मुताबिक, रायपुर के नामचीन बिल्डर के दफ्तर और आवास पर छापेमारी की गई है, वहीं बिलासपुर में भी एक बड़े रियल एस्टेट कारोबारी के ठिकानों को खंगाला जा रहा है। ईडी अधिकारी मौके से जमीन और निवेश से जुड़े कागजात जब्त कर रहे हैं। कार्रवाई के दौरान स्थानीय पुलिस को भी सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है।

READ MORE : CG News : भव्य दुर्गा पंडाल में आग, प्रतिमा खंडित, श्रद्धालु बचकर निकले…..

माना जा रहा है कि छापेमारी का यह सिलसिला लंबा चल सकता है और आने वाले समय में कुछ और नाम भी सामने आ सकते हैं। ईडी ने फिलहाल आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन शुरुआती जानकारी से साफ है कि छत्तीसगढ़ में रियल एस्टेट कारोबार की परतें एक बार फिर खुलने वाली हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here