Bhopal News : जीएसटी दरों पर सियासत, कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया जनता के साथ धोखा करने का आरोप

Bhopal News : भोपाल। जीएसटी की दरों में हालिया कमी को लेकर राजनीति गर्मा गई है। जहाँ बीजेपी इसे जनता के लिए “बचत उत्सव” बता रही है, वहीं कांग्रेस ने इसे जनता और व्यापारियों के साथ धोखा करार दिया है।

Read More : CG Breaking : रायपुर में माओवादी संगठन से जुड़े पति-पत्नी गिरफ्तार…

Bhopal News : कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी आज भोपाल के न्यू मार्केट पहुंचे और व्यापारियों व आम जनता से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि “आज सरकार जीएसटी के नाम पर नौ सालों से जनता से लूट रही है। बीजेपी का यह बचत उत्सव नहीं, बल्कि जनता से झूठ और धोखे का उत्सव है। कफ़न से लेकर रोजमर्रा की चीजों पर जीएसटी लगी थी, और जिंदा गौवंश के मांस पर 0% कर दिया गया। मल्टी-स्लैब जीएसटी (5%, 12%, 18%, 28%) ने आम जनता और व्यापारी वर्ग को भारी नुकसान पहुँचाया। आज उन्हीं सुधारों को उत्सव बताकर जनता को गुमराह किया जा रहा है।”

Read More : CM Yadav Schedule Today : सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम…

जीतू पटवारी ने व्यापारी और आम नागरिकों से बातचीत में कहा कि जीएसटी के इस जटिल ढांचे के कारण आम जनता को कीमतों में असमानता झेलनी पड़ी और छोटे व्यापारियों पर बोझ बढ़ा। उन्होंने सरकार से मांग की कि जनता हित में जीएसटी सुधारों का सही और पारदर्शी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Related Articles

Popular Categories