Kailash Vijayvargiya statement : कौन भाई अपनी जवान बहन को बीच चौराहे पर चुंबन करता है? : कैलाश विजयवर्गीय… देखें वीडियो

Parivesh
Kailash Vijayvargiya statement

शाजापुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर आयोजित संगोष्ठी में पहुंचे कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मंच से बड़ा बयान दिया। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को लेकर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि “हमारी संस्कृति सम्मान की है, लेकिन कौन भाई अपनी जवान बहन को सार्वजनिक मंच पर चुंबन करता है? यह भारतीय परंपरा नहीं बल्कि विदेशी संस्कृति का प्रतीक है।”

READ MORE : Gwalior Gold Scam : 4 करोड़ से ज्यादा का गोल्ड घोटाला, बैंक ग्राहकों में मचा हड़कंप…

विजयवर्गीय ने कहा कि हमारे संस्कार ऐसे हैं कि गांव की बहनों के घर का पानी तक नहीं पिया जाता। मेरे पिता खुद घर से लोटा लेकर चलते थे। जबकि विपक्ष के नेता खुलेआम ऐसी परंपरा का प्रदर्शन करते हैं जो भारतीय संस्कृति से मेल नहीं खाती। उन्होंने इस बयान को संस्कार और विदेशी संस्कृति के टकराव से जोड़ा और जनता से सवाल भी किया – “आपमें से कौन अपनी बहन या बेटी को बीच चौराहे पर चुंबन करता है?”

READ MORE : CG ED Raid : सुबह-सुबह ईडी की दबिश : रायपुर और बिलासपुर में हड़कंप, बिल्डर्स की उड़ी नींद….

गौरतलब है कि हाल ही में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का सार्वजनिक मंच पर गले लगने और चुंबन देने का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद यह मामला सियासी रंग ले चुका है। विजयवर्गीय ने इसे भारतीय संस्कृति पर सवाल बताते हुए विपक्ष पर निशाना साधा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *