Monday, September 28, 2026
Home Madhya Pradesh Indore Matrimonial fraud : ‘जीवनसाथी’ पर बना पति, असल में निकला ठग; इंदौर...

Matrimonial fraud : ‘जीवनसाथी’ पर बना पति, असल में निकला ठग; इंदौर की युवती से 1.10 लाख की धोखाधड़ी

Matrimonial fraud : इंदौर। डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए ठगी करने वाले गिरोह ने अब वैवाहिक वेबसाइटों को अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है। इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ मैट्रिमोनियल साइट के जरिए लाखों रुपए की धोखाधड़ी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ठग ने खुद को यूके (ब्रिटेन) का निवासी बताकर युवती को शादी का झांसा दिया और फिर ‘कस्टम क्लीयरेंस’ के नाम पर हजारों रुपए ऐंठ लिए। ठगी का अहसास होने पर पीड़िता ने पुलिस की शरण ली है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने ‘जीवनसाथी’ मैट्रिमोनियल साइट पर आदित्य कुमार नाम के एक व्यक्ति की प्रोफाइल देखी थी। आरोपी ने युवती का विश्वास जीतकर उससे शादी का वादा किया और भारत आने की बात कही। कुछ दिन बाद आरोपी ने फोन कर बताया कि वह दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच गया है, लेकिन उसके पास तय सीमा से अधिक ब्रिटिश पाउंड होने के कारण कस्टम विभाग ने उसे पकड़ लिया है। इसके बाद एक फर्जी कस्टम अधिकारी ने युवती को फोन कर करेंसी कन्वर्जन और टैक्स के नाम पर पैसों की मांग की। झांसे में आकर युवती ने किस्तों में कुल 1 लाख 10 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। पैसे मिलने के बाद आरोपी ने अपना मोबाइल बंद कर लिया। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर तकनीकी जांच शुरू कर दी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here