Gwalior News : ग्वालियर में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने, राहुल गांधी का पुतला दहन और पुलिस छावनी में तनाव

Parivesh
Gwalior News

Gwalior News : ग्वालियर/भूपेन्द्र भदौरिया : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माँ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के खिलाफ ग्वालियर मे भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन करने के आह्ववान के चलते आज भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने सामने आ गए जिसके चलते टकराव के हालत बन गए. टकराव टालने के लिए पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय के आसपास का इलाका पुलिस ने छावनी मे तब्दील कर दिया था. दोनों ऒर से आक्रमक कार्यकर्ताओ ने जमकर नारबाजी की और बेरीकेट तोड़कर जाने के प्रयास भी किये लेकिन पुलिस ने असफल कर दिया. भाजपा कार्यकर्ताओ ने राहुल गाँधी का पुतला दहन भी किया. हालाँकि अचानक बरसात शुरू हो जाने से यह आक्रमकता कमजोर पड़ गई.

Gwalior News : दरअसल भाजपा कार्यकर्ता मुखर्जी भवन से जुलूस की शक्ल मे निकले और प्रमुख मार्गो से होते हुए शिंदे की छावनी पहुंचे लेकिन कांग्रेस कार्यालय के आसपास पुलिस ने चार लेयर बेरीकेट लगाकर उन्हें रोक लिया. वेरिकेट के एक तरफ कोंग्रेस तो दूसरी तरफ से भाजपा कार्यकर्ता अपने अपने झंडे लेकर जमकर नारेबाजी करते रहे. प्रदर्शन करने पहुंचे नेताओं मे वर्तमान सांसद भारत सिंह और पूर्व सांसद जय भान सिंह पवैया सहित अनेक भाजपा नेता और महिला मोर्चा कार्यकर्त्ता शामिल थे.

Gwalior News : उधर कांग्रेस कार्यालय पर अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव, आरपी सिंह, राम पाठक, धर्मेन्द्र शर्मा, मीनू परिहारसहित सभी प्रमुख नेता और कार्यकर्ता सुबह से ही अपने कार्यालय के बाहर जुट गए थे. टकराव के हालत टालने के लिए पूरे शिंदे की छावनी इलाके क़ो पुलिस छावनी बना दिया गया था. वाटर केनन से लेकर आँसू गैस तक का इंतजाम था. एसपी धर्मवीर सिंह भी मौके पर डटे रहे. हालांकि अचानक शुरू हुई बरसात ने उनका काम आसान कर दिया. भाजपा कार्यकर्ता अपने साथ लाये पुतले का दहन किया और वापिस चले गए.

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *