HomeChhattisgarhCG News : गणेश चतुर्थी-दुर्गा पूजा से पहले डीजे बैन पर विवाद,...

CG News : गणेश चतुर्थी-दुर्गा पूजा से पहले डीजे बैन पर विवाद, संचालक प्रशासन आमने सामने

Date:

Related stories

Raipur News:देशभर के 65 डिजाइनर पहुंचे राजधानी, “रिवाज़” प्रदर्शनी का उदघाटन

Raipur News:रायपुर। राजधानी रायपुर के सायाजी होटल में तीन...

बिलासपुर। गणेश चतुर्थी और दुर्गा पूजा जैसे बड़े त्योहारों से पहले जिले में डीजे बैन को लेकर तनाव बढ़ गया है। जिला प्रशासन ने ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण के लिए सख्त नियम लागू किए हैं, जिनमें डीजे साउंड सिस्टम का पूरी तरह प्रतिबंध और अनुमति व निर्धारित डेसिबल सीमा (50 डेसिबल से अधिक नहीं) का पालन शामिल है। नियमों का उल्लंघन करने पर साउंड सिस्टम जब्त और भारी जुर्माना लगाने की चेतावनी दी गई है।

Read News : CG News : ANTF और सिंघोड़ा पुलिस ने 11 किलोग्राम गांजा तस्करों को गिरफ्तार, कार और मोबाइल जब्त

हालांकि, डीजे संचालकों का कहना है कि यह फैसला उनकी आजीविका पर गंभीर हमला है। गणेशोत्सव और दुर्गा पूजा उनके लिए मुख्य आय का स्रोत हैं और इस समय का बंद होना उनके व्यवसाय को प्रभावित करेगा।

प्रशासन का तर्क है कि यह कदम शांति व्यवस्था बनाए रखने और कानूनी दायरे में रहने के लिए जरूरी है। हाईकोर्ट और कोलाहल अधिनियम के दिशा-निर्देशों का हवाला देते हुए अधिकारियों ने साफ किया है कि नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Read News : CG NEWS : हड़ताल जारी, NHM कर्मचारियों को 24 घंटे का अल्टीमेटम – काम पर न लौटे तो होगी सेवा समाप्ति

अब यह देखने वाली बात होगी कि प्रशासन और डीजे संचालक इस विवाद पर कैसे सहमति बनाते हैं। फिलहाल, बिलासपुर की जनता और डीजे संचालक प्रशासन के अगले कदम का इंतजार कर रहे हैं।

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here