Drugs-free Indore : पुलिस अभियान में बड़ी सफलता, शुभम और लखन नाम के आरोपी ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार

VIKASH KHALKHO

Drugs-free Indore : इंदौर। शहर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत इंदौर पुलिस कमिश्नरेट को दो बड़ी सफलताएं मिली हैं। परदेशीपुरा और द्वारकापुरी थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए करीब 22 ग्राम से अधिक उच्च गुणवत्ता वाली ब्राउन शुगर जब्त की है। पुलिस ने इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। जब्त नशीले पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2.50 लाख रुपये आंकी गई है।

पहली कार्रवाई परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में हुई, जहां पुलिस ने घेराबंदी कर शुभम यादव नाम के युवक को पकड़ा। उसके पास से 11 ग्राम ब्राउन शुगर और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। वहीं, दूसरी कार्रवाई द्वारकापुरी पुलिस ने विदुर नगर में की, जहां संदिग्ध अवस्था में घूम रहे लखन चौहान को दबोचा गया। लखन के पास से 11.74 ग्राम ब्राउन शुगर मिली। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि ये आरोपी नशा कहां से लाते थे और शहर में इनके नेटवर्क से कौन-कौन जुड़ा है। मोटरसाइकिल सहित कुल 3.50 लाख रुपये का मशरूका पुलिस ने जब्त किया है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *