HomeMadhya PradeshIndoreIndore News : तिलक नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: रिक्शा में शराब...

Indore News : तिलक नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: रिक्शा में शराब तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, साढ़े तीन लाख की अवैध शराब जब्त

Date:

Related stories

Indore News : इंदौर : तिलक नगर थाना पुलिस ने सात अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी ऑटो रिक्शा में अवैध शराब लेकर जा रहे थे। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया और उनके कब्जे से करीब साढ़े तीन लाख रुपये मूल्य की 63 बल्क लीटर शराब बरामद की।

Indore News : पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी कम दाम पर शराब खरीदकर उसे धार और आसपास के जिलों में ऊंचे दामों पर बेचने की योजना बना रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद इकबाल निवासी पंढरीनाथ और राहुल सचदेवा निवासी अहमदाबाद के रूप में हुई है। मोहम्मद इकबाल ऑटो चालक है, जिसे परिवहन के लिए अतिरिक्त किराया दिया गया था, जबकि राहुल सचदेवा का पहले से भी शराब तस्करी के मामलों में आपराधिक रिकॉर्ड है। वर्ष 2024 में भी उसे थाना पंढरीनाथ पुलिस ने इसी आरोप में गिरफ्तार किया था।

 

 

Indore News : पुलिस के अनुसार, आरोपी अग्रसेन चौराहे के पास से शराब खरीदकर कोतवाली क्षेत्र में बेचने की तैयारी में थे। फिलहाल दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here