Gwalior News : लापता नाबालिग आदिवासी बच्ची की तलाश में ढिलाई से नाराज़ लोग पहुंचे थाने, धरना देकर की कार्रवाई की मांग

0
116
Gwalior News
Gwalior News

Gwalior News : ग्वालियर /भूपेन्द्र भदौरिया : दो दिन से लापता हुई नाबालिग आदिवासी बच्ची के मामले मे पुलिस कार्रवाई न होने से नाराज स्थानीय नागरिको ने आज महाराजपुरा थाने पर पहुंचकर धरना दिया और एलान किया कि जब तक कार्रवाई नही होती तब तक वे धरने पर बैठे रहेंगे. दरअसल ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र के शताब्दीपुरम इलाके मे झोंपड़ी में रहने वाली आदिवासी महिला घरो मे वर्तन मांजने और सफाई का काम करती हैं.

Gwalior News : उसकी नाबालिग बच्ची दो दिन से लापता हैं. वहीं महिला लगातार थाने के चक़्कर काट रही हैं. संदेहियो के नाम भी बता रही हैं लेकिन पुलिस उस गरीब महिला की कोई सुनवाई नहीं कर रही हैं. यह बात ज़ब उसने कॉलोनी के लोगो को बताई तो वे सब इकट्ठे होकर महाराजपुरा थाने पहुंचे और वहां धरना देकर बैठ गए और एलान कर दिया कि वे ठोस कार्रवाई न होने तक नही उठेंगे. उधर थाना पुलिस का कहना हैं कि महिला की नामजद रिपोर्ट लिख ली हैं. सीडीआर रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज निकाले जा रहे हैं. बच्ची की तलाश जारी हैं.

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here