CG News : थाना परिसर में अफरा-तफरी, थाना में पिस्टल जमा करने पहुंचे कांग्रेस नेता से चली गोली, गिरफ्तार

0
112
CG News
CG News

CG News : महासमुंद: महासमुंद जिले के बागबाहरा थाना परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कांग्रेस नेता अंकित बागबाहरा की पिस्टल से अचानक गोली चल गई। दरअसल, उनके 32 बोर के शस्त्र लाइसेंस की मियाद खत्म हो चुकी थी और वह पिस्टल जमा करने थाना पहुंचे थे। इसी दौरान असावधानीवश पिस्टल से जमीन पर गोली चल गई।

CG News : घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अंकित बागबाहरा के खिलाफ BNS की धारा 125 और आर्म्स एक्ट की धारा 25 व 27 के तहत FIR दर्ज की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

CG News : एसपी आशुतोष सिंह ने बताया कि लाइसेंस की मियाद पूरी होने पर उन्हें नोटिस जारी किया गया था, जिसके जवाब में वे पिस्टल जमा करने आए थे। फायरिंग की घटना की जांच जारी है और पुलिस इस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here