MP NEWS: ग्वालियर में फिर अलग अंदाज में नजर आए ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, मैकेनिक के साथ बैठकर किया भोजन

MP NEWS: मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री Pradyuman Singh Tomar एक बार फिर अपने अलग और सादगी भरे अंदाज को लेकर चर्चा में आ गए हैं। ग्वालियर में विकास कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान मंत्री आम लोगों के बीच पहुंचे और एक ऑटो पार्ट्स मैकेनिक के साथ बैठकर उसके टिफिन से भोजन किया। मंत्री का यह अंदाज लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचता नजर आया।

3.64 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने ग्वालियर के वार्ड क्रमांक 4 और वार्ड क्रमांक 12 में करीब 3.64 करोड़ रुपए की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान क्षेत्रीय नागरिक, जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी मौजूद रहे।

READ MORE: MP NEWS: भोजशाला फैसले पर विधायक रामेश्वर शर्मा का बयान, बोले — “सत्य की हमेशा जीत होती है”

मैकेनिक की दुकान पर पहुंचे मंत्री

MP NEWS:भूमिपूजन कार्यक्रम के बाद मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर 12 बीघा कॉलोनी स्थित एक ऑटो पार्ट्स मैकेनिक की दुकान पर पहुंचे। यहां उन्होंने मैकेनिक रोहित कुमार के साथ जमीन पर बैठकर उसके टिफिन में से भोजन किया। मंत्री को अपने बीच देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए।

सादगी भरा अंदाज बना चर्चा का विषय

मंत्री का यह सादगी भरा व्यवहार अब शहरभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों का कहना है कि बड़े पद पर होने के बावजूद उनका आम लोगों के बीच सहज तरीके से पहुंचना उन्हें अलग पहचान देता है।

पहले ई-स्कूटर से पहुंचे थे मंत्रालय

MP NEWS:इससे पहले भी ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अपने अलग अंदाज को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं। कुछ समय पहले वे राजधानी भोपाल में ई-स्कूटर चलाकर मंत्रालय पहुंचे थे। उस दौरान उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री Narendra Modi की ईंधन बचाने और प्रदूषण कम करने की अपील से प्रेरित होकर उन्होंने यह कदम उठाया।

READ MORE: MP NEWS: इंदौर में पानी की समस्या को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, नगर निगम के खिलाफ शहरभर में प्रदर्शन

आम जनता से जुड़ाव की हो रही चर्चा

अब एक बार फिर मैकेनिक की दुकान पर पहुंचकर उसके साथ भोजन करने को लेकर लोग मंत्री की सादगी और आम जनता से जुड़ाव की चर्चा कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी मंत्री के इस अंदाज की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories