Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh Raipur Crime : डिजिटल अरेस्ट के नाम पर करोड़ों की ठगी, अंतरराज्यीय...

Raipur Crime : डिजिटल अरेस्ट के नाम पर करोड़ों की ठगी, अंतरराज्यीय गैंग के 3 आरोपी गिरफ्तार

0
89
Raipur Crime
Raipur Crime

Raipur Crime : रायपुर : ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत रायपुर रेंज साइबर थाना ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डिजिटल अरेस्ट और म्यूल बैंक खातों के जरिए ठगी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दिल्ली और कर्नाटक के अंतरराज्यीय साइबर ठग भी शामिल हैं। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने 18 म्यूल बैंक खातों का इस्तेमाल कर करीब 10.76 करोड़ रुपए का ट्रांजेक्शन किया। इन खातों में देश के 17 राज्यों से 88 साइबर फ्रॉड शिकायतें दर्ज हैं।

Raipur Crime : पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने लोगों को खुद को मुंबई और दिल्ली क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर “डिजिटल अरेस्ट” किया और डराकर करोड़ों रुपए ठग लिए। एक मामले में सपन कुमार से करीब 1.25 करोड़ रुपए और दूसरे मामले में पुष्पा अग्रवाल से 42 लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित को 60 लाख रुपए वापस भी दिलाए हैं।

Raipur Crime : जांच के दौरान दिल्ली से आर्यन सिंह और कर्नाटक के हुबली से सॉफ्टवेयर डेवलपर जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया। वहीं तीसरे मामले में म्यूल बैंक खातों के नेटवर्क से जुड़े राजदीप सिंह भाटिया उर्फ यश भाटिया को पकड़ा गया। पुलिस पहले ही इस गिरोह से जुड़े 92 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

Raipur Crime : पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपियों द्वारा लिंक फ्रॉड, शेयर ट्रेडिंग, क्रिप्टो ट्रेडिंग, पार्ट टाइम जॉब, OTP शेयरिंग, फिशिंग, होटल बुकिंग और OLX फ्रॉड जैसे साइबर अपराध किए जा रहे थे। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Raipur Crime : गिरफ्तार आरोपी

1 आर्यन सिंह पिता राजेश सिंह उम्र 22 वर्ष वर्तमान पता के आर मंगलम यूनिवर्सिटी गुड़गांव दिल्ली, स्थाई पता धूमनगंज इलाहाबाद उत्तरप्रदेश

2 जितेन्द्र कुमार पिता नागराज उम्र 33 वर्ष स्थायी पता- हुबली धारवाड़ कनार्टका

3 राजदीप सिंह भाटिया उर्फ यश भाटिया पिता बलजीत सिंह भाटिया उम्र 29 वर्ष पता डोंगरगढ़, राजनांदगांव

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here