Friday, September 25, 2026
Home Chhattisgarh C.G News : होलिका दहन की रात दुर्ग में सनसनी, चाचा ने...

C.G News : होलिका दहन की रात दुर्ग में सनसनी, चाचा ने भतीजे को उतारा मौत के घाट

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र अंतर्गत रावणभाठा में होलिका दहन की रात एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। 2 मार्च की रात करीब 11:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि हेमंत साहू नामक युवक की हत्या कर दी गई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

शराब के विवाद ने लिया जानलेवा रूप

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक हेमंत साहू और उसके चाचा आशीष साहू के बीच शराब सेवन को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में आकर लोहे के पाइप से हेमंत के सिर के पीछे कई वार कर दिए।

गंभीर चोट लगने से हेमंत मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। इस घटना से परिवार में मातम छा गया।

मां की शिकायत पर मामला दर्ज

मृतक की मां ललिता साहू की रिपोर्ट पर थाना जामुल में अपराध क्रमांक 142/2026 धारा 103 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने तुरंत विवेचना शुरू कर दी।

Read More : Gold-Silver Rate Today : होली पर बाजार बंद, लेकिन सोने की कीमतों में ऐतिहासिक उछाल,शादी-त्योहार सीजन से पहले तोड़े रिकॉर्ड

10 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। जामुल पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने इलाके में घेराबंदी कर सघन तलाश अभियान चलाया। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 3 मार्च को घटना के करीब 10 घंटे के भीतर आरोपी आशीष साहू (25 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किया गया लोहे का पाइप भी बरामद कर लिया है।

होली पर सुरक्षा के बीच बड़ी वारदात

होली पर्व को देखते हुए जिले में 900 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात हैं। इसके बावजूद इस तरह की वारदात ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।त्योहार की खुशियों के बीच हुई इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here