CG News : दिवाली की रात हुई हत्या का खुलासा, फटाखा नहीं ‘पंचायत चुनाव’ की रंजिश थी वजह, 6 आरोपी गिरफ्तार

VIKASH KHALKHO

CG News : जांजगीर-चांपा। जिले के कोटमीसोनार गाँव में दिवाली की रात हुई हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शुरुआती जांच में जहाँ फटाखे फोड़ने का विवाद सामने आया था, वहीं पुलिस की पूछताछ में अब चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोपियों ने पंचायत चुनाव में हुए पुराने विवाद का बदला लेने के लिए दिवाली की रात बालमुकुंद सोनी की हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में 2 नाबालिग समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Delhi Murder: दीवाली की रात उत्तम नगर में खूनी खेल, चाकू से ताबड़तोड़ वार  कर शख्स की हत्या - ncr Tragic Murder in Uttam Nagar Man Stabbed to Death  During Diwali Celebrationsतालाब किनारे बनी थी हत्या की योजना:

पुलिस के अनुसार, दिवाली की रात आरोपी कोटमीसोनार में तालाब के पास इकट्ठा हुए थे। उन्होंने बालमुकुंद को देर रात फोन कर गाली-गलौज की। जब बार-बार फोन काटने पर बालमुकुंद नहीं आया, तो आरोपियों ने उसे तालाब में ही मारने का प्लान बनाया।

इसके बाद, सभी आरोपी बालमुकुंद सोनी के घर गए और उसे परेशान करने की नीयत से उसके घर में फटाखा फेंककर फोड़ने लगे। जब बालमुकुंद सोनी बाहर निकलकर मना किया, तो सभी ने उसे अश्लील गाली-गलौज की। विवाद बढ़ने पर बालमुकुंद अंदर चला गया। तभी आक्रोशित 2 नाबालिग दरवाजा तोड़कर घर में घुस गए और अन्य आरोपी भी पीछे-पीछे अंदर घुस गए। आरोपियों ने मिलकर बालमुकुंद की बटनदार चाकू से मारकर हत्या कर दी।

CG News : पंचायत चुनाव की पुरानी रंजिश:

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि पंचायत चुनाव के समय मृतक बालमुकुंद सोनी से उनका विवाद हुआ था। उन्होंने तब मारपीट भी की थी, लेकिन बालमुकुंद ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी। इसके अलावा, घटना से 3-4 दिन पहले भी बालमुकुंद सोनी का विवाद रोशन दास और सौरभ पाठक से हुआ था, जिसमें बालमुकुंद ने गाली-गलौज की थी। आरोपियों ने इसी पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए 20 अक्टूबर की रात हत्या की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल हथियार और मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है।

CG News : गिरफ्तार आरोपी:

पुलिस ने इस मामले में 4 बालिग और 2 नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया है:

  1. रोशन दास मानिकपुरी उर्फ पोटरो (18 वर्ष 09 माह)
  2. शिवांश पाण्डेय उर्फ शिवा (18 वर्ष)
  3. चंन्द्रहास पाण्डेय उर्फ लक्की (29 वर्ष)
  4. रामकृष्ण पाठक उर्फ सौरभ पाठक (28 वर्ष)

सभी बालिग आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, जबकि 2 नाबालिग आरोपियों को किशोर न्यायालय पेश किया गया है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *