Sunday, August 30, 2026
Home Madhya Pradesh MP News Mauganj: मऊगंज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: 3 युवकों की...

MP News Mauganj: मऊगंज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: 3 युवकों की मौत, 2 घायल, मौके से पिस्टल बरामद

MP News Mauganj: मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में मंगलवार को नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक तेज रफ्तार में रील बनाते हुए जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। घटना स्थल से एक पिस्टल भी बरामद हुई है, जिसे पुलिस ने जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

MP News Mauganj:
मऊगंज थाना क्षेत्र के पन्नी पथरिया स्थित नेशनल हाईवे पर मंगलवार को यह भीषण हादसा हुआ, जिसमें दो बाइकों पर सवार कुल पांच लोग इसकी चपेट में आ गए। जानकारी के मुताबिक, पल्सर बाइक पर सवार तीन युवक तेज रफ्तार में रील बनाते हुए जा रहे थे, तभी उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े ईंट से लदे ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक उछलकर दूर जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

इसी दौरान पीछे से आ रही दूसरी बाइक भी उसी खड़े ट्रेलर से टकरा गई, जिससे उसमें सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को पहले मऊगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

MP News Mauganj:मृतकों की पहचान 17 वर्षीय उपलक्ष कोल, 22 वर्षीय अमरीश कोल और 17 वर्षीय हेमराज कोल के रूप में हुई है, जो लौर थाना क्षेत्र के बेला गांव के निवासी थे। वहीं, घायलों में चितपुरवा गांव निवासी सगे भाई प्रशांत द्विवेदी और प्रदीप द्विवेदी शामिल हैं।

MP News Mauganj: घटना स्थल से एक पिस्टल भी बरामद हुई है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here