Vedanta Power Plant : वेदांता प्लांट हादसा अपडेट: मौत का आंकड़ा 8 पहुंचा, कई मजदूरों की हालत गंभीर

Sanjay Sahu
Vedanta Power Plant

Vedanta Power Plant : सक्ती : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में स्थित Vedanta Power Plant में हुए भीषण बॉयलर ब्लास्ट हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है। इस हादसे में दो दर्जन से अधिक मजदूर घायल हैं, जिनमें कई की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।

Vedanta Power Plant : डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम सिंघीतराई स्थित प्लांट में हुए इस विस्फोट के बाद पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई थी। हादसा इतना भयावह था कि कई मजदूर इसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए।

Vedanta Power Plant : घायलों को इलाज के लिए रायगढ़ के सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार कई की स्थिति नाजुक है, जिससे मृतकों का आंकड़ा और बढ़ने की आशंका बनी हुई है।

Vedanta Power Plant : घटना के बाद प्लांट गेट के बाहर मजदूरों और परिजनों में भारी आक्रोश देखा गया। लोगों ने नारेबाजी करते हुए जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

Vedanta Power Plant : प्रशासन और पुलिस टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस हादसे के बाद प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था और संभावित लापरवाही को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *