Saturday, August 15, 2026
Home Auto अब पेट्रोल-डीजल नहीं, इस चीज से चलेगी बस! दिल्ली में शुरू हुआ...

अब पेट्रोल-डीजल नहीं, इस चीज से चलेगी बस! दिल्ली में शुरू हुआ नया प्रयोग पढ़िए पूरी खबर…

0
134

delhi-hydrogen-bus: दिल्ली में अब ऐसी बस चलने लगी है, जो पेट्रोल, डीजल या सीएनजी से नहीं बल्कि हाइड्रोजन से चलेगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने 15 मई से राजधानी में पहली हाइड्रोजन पावर्ड शटल बस सेवा शुरू कर दी है।

यह बस केंद्रीय सचिवालय से सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशन के बीच चलेगी। DMRC को यह बस इंडियन ऑयल (IOCL) ने दी है, जबकि इसे टाटा मोटर्स ने तैयार किया है।

delhi-hydrogen-bus: इस बस में हाइड्रोजन फ्यूल सेल तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। खास बात यह है कि इससे धुआं या प्रदूषण नहीं निकलता, इसलिए इसे पर्यावरण के लिए बेहतर माना जा रहा है।

12 मीटर लंबी इस बस में 35 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। बस में GPS ट्रैकिंग, CCTV कैमरे, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकिंग सिस्टम और स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे आधुनिक फीचर्स भी दिए गए हैं।

यह बस सोमवार से शुक्रवार तक चलेगी। इसकी सेवा सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और फिर दोपहर 3:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक मिलेगी।

यह शटल बस कर्तव्य भवन, विज्ञान भवन, इंडिया गेट, अकबर रोड, नेशनल स्टेडियम और सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशन समेत कई प्रमुख इलाकों को कवर करेगी।

delhi-hydrogen-bus: फिलहाल इसे टेस्ट प्रोजेक्ट के तौर पर देखा जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि भविष्य में हाइड्रोजन बसें प्रदूषण कम करने में बड़ी भूमिका निभा सकती हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here