Maruti Car Sales: Maruti की इन कारों ने पलटा बाजार! सितंबर में 2.36 लाख गाड़ियां बिकीं, SUV ने मचाई धूम

Sanjay Sahu
Maruti Car Sales

Maruti Car Sales: नई दिल्ली। Maruti Suzuki Sales September 2026: देश की प्रमुख कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी के लिए सितंबर 2026 बिक्री के लिहाज से शानदार रहा। कंपनी ने सितंबर में कुल 2,36,013 वाहन बेचे, जबकि सितंबर 2025 में कुल बिक्री 1,89,665 यूनिट रही थी। इस तरह कंपनी की कुल बिक्री में सालाना आधार पर करीब 24 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

Maruti Car Sales: कंपनी की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक सितंबर 2026 में घरेलू बाजार और OEM बिक्री मिलाकर कुल 1,91,794 यूनिट वाहनों की बिक्री हुई। सितंबर 2025 में यह आंकड़ा 1,47,461 यूनिट था। इस आधार पर घरेलू बिक्री में करीब 30 फीसदी की वृद्धि हुई है।

पैसेंजर कारों की बिक्री 37% बढ़ी

सितंबर में मारुति सुजुकी के पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट ने भी बेहतर प्रदर्शन किया। कंपनी ने घरेलू बाजार में 1,81,838 पैसेंजर व्हीकल बेचे, जबकि पिछले साल सितंबर में 1,32,820 यूनिट की बिक्री हुई थी। इस तरह इस सेगमेंट में करीब 37 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

मिनी, कॉम्पैक्ट और मिड-साइज कारों की बिक्री भी बढ़ी। सितंबर 2026 में इस श्रेणी की 91,887 यूनिट बिकीं, जबकि सितंबर 2025 में यह आंकड़ा 74,090 यूनिट था। इस सेगमेंट में ऑल्टो, बलेनो, सेलेरियो, सियाज, डिजायर, इग्निस, एस-प्रेसो, स्विफ्ट और वैगनआर जैसे मॉडल शामिल हैं।

SUV और MPV की बिक्री में बड़ी बढ़ोतरी

कंपनी की बिक्री में सबसे तेज वृद्धि यूटिलिटी व्हीकल सेगमेंट में देखने को मिली। सितंबर 2026 में इस श्रेणी की 78,911 यूनिट बिकीं, जबकि सितंबर 2025 में 48,695 यूनिट की बिक्री हुई थी। यानी यूटिलिटी व्हीकल की बिक्री में करीब 62 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

इस सेगमेंट में ब्रेजा, अर्टिगा, एक्सएल6, ई-विटारा, फ्रॉन्क्स, ग्रैंड विटारा, जिम्नी, विक्टोरिस और इनविक्टो जैसे मॉडल शामिल हैं। आंकड़ों के मुताबिक SUV और MPV मॉडल की बिक्री ने कंपनी के कुल प्रदर्शन को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई।

लाइट कमर्शियल व्हीकल की बिक्री भी बढ़ी

लाइट कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में भी सितंबर के दौरान बिक्री में वृद्धि दर्ज की गई। कंपनी ने इस श्रेणी में 3,414 यूनिट बेचीं, जबकि सितंबर 2025 में 2,891 यूनिट की बिक्री हुई थी। इस तरह सालाना आधार पर करीब 18 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।

Maruti Car Sales: एक्सपोर्ट में करीब 5% की वृद्धि

Maruti Car Sales: मारुति सुजुकी की विदेशों में बिक्री भी बढ़ी है। सितंबर 2026 में कंपनी ने 44,219 यूनिट वाहनों का निर्यात किया, जबकि सितंबर 2025 में 42,204 यूनिट का एक्सपोर्ट हुआ था। इस तरह निर्यात में करीब 5 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।

Maruti Car Sales: अप्रैल से सितंबर 2026 के दौरान कंपनी ने कुल 11,46,523 यूनिट वाहनों की बिक्री की। पिछले साल इसी अवधि में कंपनी की कुल बिक्री 8,71,276 यूनिट थी। आंकड़ों के मुताबिक छह महीने की अवधि में भी कंपनी की बिक्री में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *