Sunday, October 4, 2026
Home Madhya Pradesh Indore Indore Road Accident : उमरीखेड़ा में भयंकर एक्सीडेंट, आमने-सामने टकराईं दो कारें,...

Indore Road Accident : उमरीखेड़ा में भयंकर एक्सीडेंट, आमने-सामने टकराईं दो कारें, एक की दर्दनाक मौत, 7 घायल

indore accident
सड़क हादसा

इंदौर:  शहर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत उमरीखेड़ा इलाके में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दो कारों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में सनावद निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज एमवाय अस्पताल में जारी है।

झपकी बनी हादसे की मुख्य वजह

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एक कार उज्जैन से ओंकारेश्वर की ओर जा रही थी, जबकि दूसरी कार सनावद से एक मरीज को इलाज के लिए इंदौर लेकर आ रही थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उज्जैन से आ रही कार के चालक को अचानक झपकी आ गई, जिससे वह वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और सामने से आ रही कार से टकरा गया।

इलाज के दौरान एक की मौत

हादसे में घायल भैयालाल पिता लक्ष्मण जी, निवासी सनावद, को गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

Read More : Indore Accident : झपकी बनी हादसे की वजह! तेजाजी नगर बायपास पर, आमने-सामने भिड़ीं दो कारें, 6 घायल

इन लोगों को आई चोटें

हादसे में मुंबई निवासी निखिल कोठारी और उनकी पत्नी सलोनी, उज्जैन निवासी अमन पुत्र रशीद खान, सनावद निवासी ओमप्रकाश पुत्र आलोकचंद, चेतराम पुत्र बारेलाल, अरबाज और पवन सदरसर घायल हुए हैं।

धार्मिक यात्रा पर था मुंबई का दंपती

बताया गया कि मुंबई का दंपती धार्मिक दर्शन के लिए उज्जैन और ओंकारेश्वर आया था और टैक्सी से यात्रा कर रहा था, तभी यह हादसा हो गया।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही तेजाजी नगर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here