Dabra News : डबरा के मुक्तिधाम में रखवाले बने चोर अब किस पर करें भरोसा, कबाड़ में बेचने भेजा सामान – जनता में आक्रोश

Sanjay Sahu
Dabra News

Dabra News : संदीप शर्मा /डबरा : डबरा के नगर पालिका क्षेत्र में वार्ड क्रमांक 19 के अंतर्गत आने वाले मुक्तिधाम में एक अनोखा मामला सामने आया है जिसमें जनता द्वारा चुने हुए पार्षद ने खुद के वार्ड में आने वाले मुक्तिधाम से टीन सेट और एंगल को चोरी से गाड़ी में रखवा कर बेचने के लिए भेज दिया लेकिन जब इस चोरी की भनक मुक्तिधाम में लकड़ी बेचने वाले ठेकेदार और चौकीदार को लगी तो उन्होंने गाड़ी के पास खड़े हुए वार्ड के पार्षद कपिल चौहान से पूछा की मुक्तिधाम का यह सामान गाड़ी में भरकर कहां जा रहा है तो पार्षद के द्वारा उन्हें गोल-गोल जवाब दिया।

 

 

Dabra News : जिससे मुक्तिधाम में रहने वाले चौकीदार और लकड़ी ठेकेदार को पार्षद पर शक हुआ और उन्होंने सामान से भरी हुई गाड़ी का पीछा किया तो गाड़ी एक धर्म कांटे पर जाकर रुकी उसके बाद में एक कबाड़ा व्यापारी के गोदाम में जाकर खड़ी हो गई जिसकी जानकारी तुरंत ठेके द्वारा नगर पालिका के उपाध्यक्ष सत्येंद्र दुबे को दी और बोला की पार्षद द्वारा मुक्तिधाम का सामान चोरी से भी चल रहा है नगर पालिका उपाध्यक्ष ने तुरंत स्वच्छता विभाग के कर्मचारी को मौके पर भेजा कर्मचारीयो ने मौके पर पहुंचकर सामन से भरी हुई गाड़ी को जप्त कर वापस मुक्तिधाम पहुंचाया और मामले की छानबीन शुरू कर दी।

 

 

Dabra News : इस पूरे मामले में बड़ी बात यह है कि वार्ड मैं रहने वाले लोगों ने जो पार्षद को अपनी समस्या का हल करने के लिए चुना था आज वहीं पार्षद उनकी समस्या बन गया है. अब देखना यह होगा कि इस पूरे मामले में नगर पालिका के अधिकारी क्या कार्रवाई करते हैं फिलहाल इस पूरे मामले में नगर पालिका की स्वच्छता अधिकारी राजवीर राय पल्ला झाड़ते हुए नजर आए। वही इस पूरे मामले पर नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी बाई का क्या कुछ कहना है वह भी देखिए।

 

 

 

 

 

 

 

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *