Sunday, August 23, 2026
Home Madhya Pradesh Sehore : विशाल चुनरी यात्रा में सीहोर शहर भक्ति और आस्था के...

Sehore : विशाल चुनरी यात्रा में सीहोर शहर भक्ति और आस्था के सागर में डूबा

सीहोर : सीहोर में आज विशाल चुनरी यात्रा का आयोजन हुआ, जिसने पूरे शहर को भक्ति और आस्था के रंग में रंग दिया। यह यात्रा पिछले तेरह वर्षों से लगातार आयोजित की जा रही है।

यात्रा का प्रारंभ गंज स्थित करौली वाली माता मंदिर से हुआ, जिसका नेतृत्व नगर पालिका अध्यक्ष विकास प्रिंस राठौर ने किया। कस्बे के प्रमुख इलाई माता मंदिर में यह भव्य यात्रा संपन्न हुई और माता को विशाल चुनरी अर्पित की गई।

Read More : Leh curfew : लेह में कर्फ्यू में 3 दिन बाद चार घंटे की ढील, सोनम वांगचुक के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज

इस भव्य आयोजन में सांसद आलोक शर्मा, विधायक सुदेश राय, मातृ शक्ति और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। हजारों श्रद्धालु ढोल, ताशे और भक्तिमय धुनों पर झूमते हुए यात्रा में शामिल हुए।

Read More : CG News : केशकाल का स्कूल निरीक्षण : कलेक्टर ने बालिका छात्रावास में स्टाफ को चेताया-छात्र सुरक्षा सबसे पहले

बाइट: विकास प्रिंस राठौर, नगर पालिका अध्यक्ष – “हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हमनें भक्ति और श्रद्धा के साथ चुनरी यात्रा का आयोजन किया। यह हमारे शहर की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपरा का प्रतीक है।”

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here