Jhabua News : झालावाड़ जैसी त्रासदी से सबक ले सरकार, झाबुआ के जर्जर स्कूल भवनों पर भी मंडरा रहा खतरा

Jhabua News : झाबुआ /दीपेश प्रजापति : हाल ही में राजस्थान के झालावाड़ जिले में एक सरकारी स्कूल की छत गिरने से सात मासूम छात्रों की मौत हो गई, और कई अन्य घायल हो गए। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।

Jhabua News : अब मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में भी इसी तरह के हालात नजर आ रहे हैं। सरकारी स्कूलों की इमारतें जर्जर हो चुकी हैं और कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। भील सेना के पदाधिकारी गब्बर सिंह वास्कले ने इन खतरनाक हालात को उजागर करते हुए एक वीडियो जारी किया है, जिसमें जिले के कई स्कूलों की टूटी छतें, उखड़ा प्लास्टर और बारिश का पानी टपकते हुए साफ दिखाई दे रहा है।

Jhabua News : वास्कले ने सरकार से सवाल किया है कि मंदिर-मस्जिद के लिए करोड़ों खर्च करने वाली सरकार आदिवासी इलाकों के सरकारी स्कूलों को सुरक्षित क्यों नहीं बना पा रही है। उन्होंने चेताया कि यदि समय रहते इन भवनों की मरम्मत नहीं कराई गई तो झाबुआ में भी झालावाड़ जैसी दर्दनाक घटना कभी भी दोहराई जा सकती है।

Jhabua News : स्थानीय प्रशासन पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि कई बार शिकायतों के बावजूद स्कूल भवनों की मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हुआ है। उन्होंने मुख्यमंत्री और शिक्षा विभाग से जल्द कार्रवाई की मांग की है।

 

 

 

 

 

 

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories